महिला यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब ट्रेन में यात्रा करने के लिए हर हाल में मिलेगी कंफर्म सीट

By अंकित सिंह | Jul 28, 2022

भारत में रेल यात्रा का सबसे बड़ा जरिया है। रेल के जरिए भारत में हर रोज लाखों यात्री यात्रा करते हैं। यही कारण है कि कई बार ट्रेनों में जरूरतमंद लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पाती। हालांकि, यात्रियों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे की ओर से समय-समय पर कई बड़े ऐलान किए जाते हैं। इसी कड़ी में रेलवे महिलाओं की सुविधा पर भी खास ध्यान रखती है। लेकिन यह बात भी सच है कि उस समय स्थिति थोड़ी असहज हो जाती है जब महिलाओं को यात्रा के लिए कंफर्म सीट नहीं मिल पाती। अक्सर, हम बस या मेट्रो ट्रेनों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट देखते हैं। लेकिन रेलवे में ऐसा कुछ नहीं था। लेकिन अब भारतीय रेल पर महिलाओं के लिए भी सीटों को आरक्षित करेगा।

इसे भी पढ़ें: पिता को मिला 'सर तन से जुदा' का मैसेज, फिर कुछ देर बाद रेलवे ट्रेक पर मिली बेटे की लाश

रेल मंत्री के मुताबिक यह सुविधाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। खास बात यह भी है कि रेलवे की ओर से महिला यात्रियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रेलवे महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ, जीआरपीएफ और जिला पुलिस को तैनात करेगा। कुल मिलाकर देखें तो रेलवे की ओर से कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। रेलवे ने हाल में ही मेरी सहेली शुरू किया था। इसका मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रदान करना था। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात