By अंकित सिंह | Apr 10, 2025
मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुवार को धूल भरी आंधी और मध्यम बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने आज दिन में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पंजाबी बाग, सीलमपुर, शाहदरा, लाल किला और प्रीत विहार जैसे इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम और छपरौला जैसे एनसीआर के इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी विशू राजा ने बताया कि बिजली गिरने की पहली घटना तहसील सदर क्षेत्र नारखी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में घटी जिसमें खेत पर काम कर रही महिला ललिता देवी (30) की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। दूसरी घटना थाना जसराना क्षेत्र के गांव चनारी की है जहां खेत पर काम कर रहे किसान पदम वीर सिंह (32) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।