शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, एक लाख के मुचलके पर कोर्ट से मिली जमानत

By अंकित सिंह | Jun 20, 2024

दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Water Crisis | दिल्ली जल संकट को लेकर भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की

आप सुप्रीमो एक लाख रुपये का जमानत बांड भरने के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। ईडी ने आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नाटकीय घटनाक्रम में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। मई में आम चुनाव के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। उन्होंने 2 जून को सरेंडर किया था।

प्रमुख खबरें

Buddh International Circuit में 13 साल बाद FIA स्तर की रेसिंग शुरू, F1 की वापसी के आसार

Rajasthan में दिव्यांगों के लिए समान अवसर नीति लागू, 75 करोड़ की पेंशन DBT से जारी

1984 सिख दंगों पर Chandigarh में BJP का सम्मेलन, रविशंकर प्रसाद करेंगे संबोधित

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय महिला टीम ने Uganda को 35-15 से रौंदकर जीता खिताब