Pakistan Economic Crisis: शहबाज शरीफ की मिन्नतों का असर, पाकिस्तान को बड़ी राहत, मिलेगी तीन अरब डॉलर की मदद

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2023

आर्थिक तंगहाली झेल रहे पाकिस्तान के कटोरे में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की तरफ से तीन अरब डॉलर की खैरात मिलने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) पाकिस्तान के साथ 3 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त व्यवस्था पर एक कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर पहुंच गया है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की तरफ से पाकिस्‍तान के साथ एक स्‍टैंडबाय एग्रीमेंट किया गया है। इस स्टाफ लेवल एग्रीमेंट स्टैंडबाय को अभी आईएमएफ बोर्ड की मंजूरी मिलना बाकी है। आईएमएफ बोर्ड की मीटिंग जुलाई में होनी है और उसमें ही इस पर फैसला लिया जाएगा। तीन अरब डॉलर की फंडिंग नौ महीने से ज्यादा समय से बाकी है, पाकिस्तान के लिए इसे बड़ी राहत बताया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: IND-PAK Match पर भड़के राज ठाकरे की पार्टी के नेता, बालासाहेब को भी यह स्वीकार नहीं होता, बीजेपी-शिवसेना पर निशाना

पोर्टर ने एक बयान में कहा कि आयात और व्यापार घाटे को कम करने के अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद, भंडार बहुत निचले स्तर तक गिर गया है। बिजली क्षेत्र में तरलता की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। पोर्टर ने कहा कि इन चुनौतियों को देखते हुए, नई व्यवस्था आने वाले समय में बहुपक्षीय और द्विपक्षीय भागीदारों से वित्तीय सहायता के लिए एक नीति आधार और एक रूपरेखा प्रदान करेगी। 

प्रमुख खबरें

28 से 30 सितंबर तक होगी Bank Strike ! Weekend जोड़कर 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम वरना होगी परेशानी

तेल पर खेल, भारत-OPEC की बड़ी बैठक, हो गया फैसला!

दवा कंपनियों की लूट पर Supreme Court ने की सख्त टिप्पणी, दिनदहाड़े डकैती और वसूली पर प्रशासन चुप क्यों है?

Delhi Kalkaji Park Gangrape Case | न CCTV, न रोशनी... कालकाजी की घटना ने खोली दिल्ली के सुरक्षा दावों की पोल