रान्या राव मामले में बड़ा खुलासा, एयरपोर्ट पर मदद करने के लिए DGP पिता ने दिया था निर्देश

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2025

सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की सहायता करने वाले प्रोटोकॉल अधिकारी ने दावा किया कि कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव, जो कि अभिनेत्री के सौतेले पिता हैं, ने उन्हें विशेष रूप से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी सहायता करने का निर्देश दिया था। केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल बसवराज ने खुलासा किया कि वह रामचंद्र राव के सीधे आदेशों का पालन कर रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के आधार पर रान्या राव के लिए सुचारू आगमन और प्रस्थान सुनिश्चित करना उनके कर्तव्यों में शामिल था। 

इसे भी पढ़ें: Bengaluru में Ranya Rao किसको सौंपने वाली थी सोना, खुद खोले कई राज

कांस्टेबल ने पिछले कुछ सालों से रान्या राव को जानने की बात स्वीकार की, और बताया कि उनका परिचय विशुद्ध रूप से पेशेवर था, जो हवाई अड्डे पर उसकी भूमिका से उपजा था। उसने कहा कि उसने लगभग तीन से चार बार उसे प्रोटोकॉल सहायता प्रदान की थी, लेकिन सटीक तारीख़ और समय याद नहीं कर सका। डीआरआई अधिकारियों ने बसवराज की मौजूदगी में एयरपोर्ट पर सोने की छड़ों की जब्ती (महाजर) की। इसके बावजूद, उन्होंने कहा कि उन्हें रान्या राव की कथित तस्करी गतिविधियों के बारे में जानकारी नहीं थी और उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन