भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए शिवराज, माफिया और कृषि कानून पर दिया बड़ा बयान

By दिनेश शुक्ल | Dec 14, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को भोपाल में भाजपा टीटी नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षणार्थी के तौर पर शामिल हुए। भाजपा के टीटी नगर मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नर्मदा भवन में हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई और किसान कानून पर बयान दिया। 

इसे भी पढ़ें: भय-भ्रम की राजनीति करने वाले बताएं, किसानों को अधिकार मिलना चाहिए या नहीं ? : विष्णुदत्त शर्मा

उन्होंने इस दौरान किसान कानून को लेकर कहा कि नये कृषि कानूनों का किसानों को लाभ मिल रहा है। दिल्ली की कंपनी ने पिपरिया के किसानों से 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का अनुबंध किया था। कंपनी ने बाद में खरीदी में आनाकानी की, तो एसडीएम ने कार्रवाई की और किसानों को न्याय मिला। कांग्रेस लोगों को भ्रमित न करे।

 

इसे भी पढ़ें: आगामी तीन वर्षों में देश का सर्वाधिक विकसित राज्य बनेगा मध्य प्रदेश : गोपाल भार्गव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। कल कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला जी ने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश में किसान परेशान हैं। कांग्रेस के मित्र कब तक पाखंड करेंगे, कब तक झूठ बोलेंगे? हमने मध्य प्रदेश में मंडी शुल्क को 2 रुपये से घटाकर 50 पैसे किया है। 

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू