टेरर फंडिंग के मामले में बड़ी कामयाबी, दिल्ली के निजामुद्दीन से आतंकवादी गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Feb 28, 2025

कश्मीर और दिल्ली पुलिस ने निज़ामुद्दीन इलाके में स्थित फज़ार रेजीडेंसी और गेस्ट हाउस से एक संदिग्ध आतंकवादी परवेज़ अहमद खान को गिरफ्तार किया। फजर रेजीडेंसी के मैनेजर मोहम्मद शमी ने बताया कि एक रात पहले कश्मीर और दिल्ली पुलिस आई थी। हमारे एक कमरे में दो मेहमान ठहरे हुए थे, एक का नाम परवेज़ और दूसरे का नाम फ़ारूक था। पुलिस ने परवेज को होटल के बाहर से उठाया। हमने परवेज़ और उसके दोस्त के दस्तावेज़ ले लिए, और रजिस्टर में उनकी उचित प्रविष्टि है।

इसे भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में विदेशी टीमों और फैंस पर मंडराया खतरा, आतंकी संगठन ने दी किडनैपिंग की धमकी

परवेज़ के एक कारोबारी दोस्त मोहम्मद फ़ारूक़ ने कहा कि मैं परवेज़ को 5-6 साल से जानता हूँ, मेरा उससे आर्थिक लेन-देन है। हमारा शॉल का कारोबार है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस आई तो मुझे और परवेज़ को थाने ले गई, हम दोनों से पूछताछ की गई, पूछताछ के बाद कश्मीर पुलिस उसे ले गई और मुझे छोड़ दिया। मुझे कभी नहीं लगा कि वह किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल था। उन्होंने कहा कि पुलिस को अन्य जानकारी पता करनी चाहिए। परवेज़ कश्मीर से शॉल लाते थे और दिल्ली में बेचते थे। मुझे नहीं पता कि इस यात्रा के दौरान वह कहां गए और किससे मिले। 

प्रमुख खबरें

7 दिन में खोल देंगे होर्मुज, लेकिन...ईरान ने अमेरिका के सामने रख दी कौन सी शर्त! क्या ट्रंप होंगे राजी?

Asian Games में महिला Cricket टीम ने जीता गोल्ड, पुरुष बैडमिंटन और वुशु में पदक पक्के

Srihari Nataraj पहुंचे Asian Games फाइनल में, Sepaktakraw में Japan ने भारत को हराया

Skin Care: ब्यूटीफुल स्किन के लिए नारियल तेल लगाएं या बादाम तेल? जानिए किसका असर बेहतर