झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी! पत्नी की हत्या का आरोपी 32 साल बाद गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

दुमका (झारखंड)। दुमका जिला पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को 32 साल बाद बुधवार को गिरफ्तार किया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि आरोपी बाबूलाल हासदा (52) जामा थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गाँव का निवासी है। प्राप्त पुष्ट सूचना के आधार पर हासदा को उसके गाँव से 26 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र 90 प्रतिशत सहयोग करे : गर्ग

दुमका के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 32 साल पहले पत्नी की हत्या करने के बाद लाल वारंटी बाबूलाल हासदा फरार हो गया था। पुलिस ने अंतत: मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई