Tahawwur Rana extradition: हमले से पहले कहां-कहां हुई रेकी, तहव्वुर राणा बताएगा ISI का पूरा प्लान, पहली पूछताछ पर बड़ी अपडेट

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2025

2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया। दिल्ली पहुंचने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसे मुंबई आतंकी हमले के मामले में गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली लाए जाने के बाद, पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि उसे हिरासत में रखने की तैयारी कर ली गई है और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। 64 वर्षीय राणा डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी है, जो एक अमेरिकी नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के पीछे मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। 

इसे भी पढ़ें: तहव्वुर राणा ने सह-साजिशकर्ता डेविड हेडली को भारत का वीजा दिलाने में की थी मदद: पुलिस अधिकारी

एनआईए को कोर्ट से तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड मिली

एनआईए को कोर्ट से 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड मिली। उसे विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए ने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की पुलिस हिरासत को उचित ठहराने के लिए उसके द्वारा भेजे गए ईमेल सहित कई पुख्ता सबूत पेश किए हैं। एजेंसी ने अदालत को बताया कि भयावह साजिश का पर्दाफाश करने के लिए हिरासत में पूछताछ बहुत जरूरी है। जांचकर्ता घातक आतंकी हमलों को अंजाम देने में राणा की भूमिका की भी जांच करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Tahawwur Rana in Custody | तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया गया, मुंबई आतंकी हमले के आरोपी से NIA पूछ सकती है ये सवाल

अमेरिका ने भारत के प्रयासों का समर्थन किया

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि 9 अप्रैल को संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों की योजना बनाने में अपनी भूमिका के लिए तहव्वुर हुसैन राणा को न्याय का सामना करने के लिए भारत को प्रत्यर्पित किया। इन हमलों के परिणामस्वरूप छह अमेरिकियों सहित 166 लोगों की दुखद मौत हो गई। संयुक्त राज्य अमेरिका ने इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के भारत के प्रयासों का लंबे समय से समर्थन किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ