हरियाणा में हुआ बड़ा उलटफेर, पहले पिछड़ने के बाद शुरुआती रुझानों में अब भाजपा को बढ़त

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर दिखाई दे रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव की शुरुआती रुझानों में कांग्रेस जबरदस्त तरीके से बहुमत बन चुकी थी और लगभग 60 सीटों से आगे चल रहे थी। लेकिन अब बड़ा उलटफेर हुआ है और भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस से 40 सीटों पर आगे हैं। वहीं अन्य तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। यह कहीं ना कहीं भाजपा के लिए अच्छी खबर है। वहीं कांग्रेस ने जो जश्न बनाना शुरू किया था, उस पर ब्रेक सा लगता दिखाई दे रहा है। भाजपा बार-बार हरियाणा में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

हालांकि, ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। हरियाणा की 90 सीटों पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि राज्य के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की