सोशल मीडिया पर लीक हुई बिग बॉस 14 के घर की तस्वीरे, अलग है इस बार घर का इंटीरियर

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2020

सलमान खान के हिट रियलिटी शो बिग बॉस के हर सीजन का बिग बॉस प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बिग बॉस के फैंस की सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट बिग बॉस के घर को लेकर होती हैं। बॉग बॉस का घर सपनों के घर जैसा होता है। काफी बड़ा और शानदार इंटिरियर। बिग बॉस के घर में जब प्रतियोगी जाते हैं तभी घर को पूरी तरह से देखा जा सकता हैं। कहा जा रहा है बिग बॉस 14 इस बार  3 अक्टूबर से ऑनएयर होने वाला है लेकिन ऑनएयर होने से पहले बिग बॉस 14 के 
घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बिग बॉस के घर के अंदर के सूत्रों ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि इस बार घर कैसा है। माना जा रहा था कि शो में इस बार काफी बदलाव किए गये हैं कोरोना काल के कारण। कोरोना वायरस महामारी का ध्यान रखते हुए प्रतियोगियों के लिए काफी अलग व्यवस्था  की गयी है। 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 14 को लेकर सामने आई अहम खबर, थीम और रिलीज डेट से उठा पर्दा, समय में होगी कटौती?

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हर साल की तरह घर में लगा बिग बॉस का लोगो भा बदल दिया गया हैं। घर में डार्क लुक देने के लिए काले  रंग का भी डिजाइन में काफी प्रयोग किया गया है। तस्वीरों में गुलाबी और नारंगी चादरों में लिपटी कम बेड की एकसमूह दिखाई दे रहा है। छत को कवर करने वाले झूमर इंद्रधनुष के रंगों से  रंगा हुआ है। गिलास से सजे हैं। एक बड़ा, घुमावदार सिलवर कलर का सोफा भी है, जिसपर कई लोग साथ बैठ सकते है। दीवारें मोज़ेक ग्लास कला से सजी हैं और एक बिल्ली की एक बड़ी कलाकृति भी देखी जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Jaipur CBI Court ने Bank Fraud मामले में पूर्व अधिकारी Murari Lal Meena को सुनाई 7 साल की कठोर सज़ा

Disha Salian Death Case में CBI जांच के आदेश के बाद Aaditya Thackeray के साथ ही Shivsena UBT की भी मुश्किलें बढ़ना तय है

Vastu Tips: घर में Radha Krishna Frame लगाने के सही Niyam, जानें सही Direction

SC Bench का बड़ा आदेश: IPRS Caveat गायब होने की होगी जांच, Hotel Apollo को दिखाना होगा अपना License