Bigg Boss 16 Updates: श्रीजिता डे और गोरी नगोरी की लड़ाई से गरमाया घर का माहौल, बीच बचाव करने आए ये सदस्य हो गए नोमिनेट

By एकता | Oct 12, 2022

बिग बॉस 16 के 11वें एपिसोड में किचन में नया बवाल देखने को मिला। किचन में खाना बनाने के दौरान श्रीजिता डे, सुंबुल तौकीर और गोरी नागोरी के बीच हाथ साफ करने को लेकर बहस हो गई, जिसने घर का माहौल ही बदल कर रख डाला। तीनों की लड़ाई में धीरे-धीरे घर के सारे सदस्य शामिल हो गए और एक दूसरे के लिए तीखे-तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। जहाँ श्रीजिता ने गोरी नागोरी के लिए स्टैंडर लेस और गवार जैसे शब्दो का इस्तेमाल किया, वहीं एमसी स्टेन ने घर के सदस्यों पर ग्रुपीजम करने का आरोप लगाया। इस गरमा गर्मी के बीच बिग बॉस ने गौतम को कॉन्फेशन रूम में बुलाया और उनसे इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले सदस्यों के नाम मांगे। इसपर गौतम ने गोरी नागोरी, एमसी स्टेन, श्रीजिता डे और टीना दत्ता का नाम दिया। बता दें, ये चारो सदस्य इस हफ्ते के लिए नोमिनेट हो गए हैं। इनके अलावा शालीन भनौत को अर्चना के साथ धक्का मुक्की करने की वजह से पहले ही दो हफ्तों के लिए नोमिनेट हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 16: श्रीजिता डे, सुंबुल तौकीर और गोरी नागोरी के बीच भयंकर झगड़ा, Standard less कहने पर मचा बवाल

आज बिग बॉस के घर में क्या कुछ देखने को मिलेगा?

12 अक्टूबर यानी आज के एपिसोड में बिग बॉस निमृत और प्रियंका को अब्दु रोजिक के नए गाने 'छोटा भाईजान' पर वीडियो बनाने का टास्क देंगे। इस टास्क में जो जीतेगा उसे बिग बॉस की तरफ से एक विशेष अधिकार दिया जायेगा। टास्क का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें मृत और प्रियंका, अब्दु के गाने पर वीडियो बनाने के लिए मशक्कत करती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा आज के एपिसोड में शालीन भनोट, गौरव के सामने टीना के लिए अपने प्यार का इजहार करने नजर आने वाले है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते