Bigg Boss 16 के घर में कैद Abdu Roziq का पहला हिंदी गाना हुआ रिलीज, सिंगर की क्यूटनेस पर दिल हार जाएंगे आप

Abdu Roziq
Instagram
एकता । Oct 9 2022 2:30PM

तजाकिस्तानी के मशहूर सिंगर अब्दु रोजिक भी 'बिग बॉस 16' का हिस्सा है और अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। बीच बिग बॉस के घर में कैद अब्दु ने अपने दर्शकों और चाहनेवालों का मनोरंजन करने के लिए 8 अक्टूबर को अपना पहला हिंदी गाना 'छोटा भाईजान' रिलीज किया। अब्दु का यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 16वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर चुका है। हर साल की तरह इस बार भी एक से बढ़कर एक मशहूर सितारें शो में नजर आ रहे हैं। तजाकिस्तानी के मशहूर सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Roziq) भी 'बिग बॉस 16' का हिस्सा है और अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इन सब के बीच बिग बॉस के घर में कैद अब्दु ने अपने दर्शकों और चाहनेवालों का मनोरंजन करने के लिए 8 अक्टूबर को अपना पहला हिंदी गाना 'छोटा भाईजान' रिलीज किया। अब्दु का यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। बता दें, अब्दु ने अपना यह गाना बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को समर्पित किया है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 16 में हिस्सा ले रहे हैं ये कंटेस्टेंट, जिनका विवादों से रहा गहरा नाता, इनके बारे में कितना जानते हैं आप?

'छोटा भाईजान' गाने को अब्दु रोजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने में अब्दु, सलमान खान के 'दबंग' और 'वांटेड' लुक्स में नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में उनके इस गाने को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें, अब्दु को हिंदी बोलनी नहीं आती हैं, लेकिन उन्होंने बड़ी खूबसूरती से अपने पहले हिंदी गाने को गाया है। 'छोटा भाईजान' गाना अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है और लोग अब्दु की सिंगिंग से काफी इम्प्रेस नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अब्दु की क्यूटनेस और सिंगिंग की तारीफ करने में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर का किरदार निभाएंगी Sushmita Sen, वेब सीरीज Taali से रिलीज हुआ अभिनेत्री का दमदार लुक

अब्दु रोज़िक ने अपने गाने की छोटी सी क्लिप को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और इसके साथ उन्होंने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'आज 8 अक्टूबर 2022 को, मैं अपना पहला हिंदी गीत लॉन्च कर रहा हूं, एक सपना जो मैंने तब से देखा था जब मैं ताजिकिस्तान में अपने गांव में उन सभी पुरानी प्रसिद्ध हिंदी फिल्मों के पुराने कैसेट देख रहा था। मैं इसे व्यक्तिगत रूप से सर सलमान खान भाईजान को समर्पित कर रहा हूं,  जिन्होंने मुझे भारत आने के लिए प्रेरित किया और जिन्होंने मुझे अपनी फिल्म किसी का भाई किसी का जान में मौका दिया। मैं अभी तक हिंदी नहीं बोल सकता... लेकिन मैं 5 महीने पहले तक अंग्रेजी भी नहीं बोल सकता था। इसलिए मैं आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मैंने बचपन से ही हिंदी संगीत देखा, पसंद किया और सुना है, इसलिए यहां हम हिंदी गाने के पहले प्रयास में जाते हैं।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़