Bigg Boss 17 | जब Mannara Chopra ने श्रद्धा दास के साथ की थी मारपीट की, प्रियंका चोपड़ा ने किया था अपनी बहन का बचाव

By रेनू तिवारी | Oct 25, 2023

बिग बॉस 17 की शुरुआत मिली-जुली रही। मन्नारा चोपड़ा उन प्रतियोगियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। फैंस को उनका चुलबुला और मस्ती भरा अंदाज पसंद आ रहा है। इसके अलावा, मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी दोस्ती ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को चर्चा में ला दिया है। अब एक्ट्रेस की पिछली हिस्ट्री चर्चा में आ गई है। 2014 में खबर आई थी कि जिद के सेट पर श्रद्धा दास के साथ एक सीन करते वक्त वह काफी हिंसक हो गई थीं। इस पर श्रद्धा दास ने एक इंटरव्यू भी दिया था। अचानक मामला सोशल मीडिया पर आ गया है।

इसे भी पढ़ें: धमाकेदार रहे Bigg Boss 17 के दो हफ्ते, जानें घर की सबसे कमजोर, मास्टरमाइंड और झगड़ालु प्रतियोगी कौन है?

वीडियो में हम देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि वह भी कई बार सेट पर घायल हो चुकी हैं. वह कहती हैं कि एक एक्टर की जिंदगी में ऐसे जोखिम होते हैं। वह यहां तक कहती हैं कि यह अविश्वसनीय है कि कोई छड़ी उठाएगा और किसी की पिटाई करेगा। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा मुख्य अतिथि बनकर पहुंची थीं. वह बिग बॉस 17 की यात्रा में मन्नारा चोपड़ा का समर्थन करती रही हैं। अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के मामा की बेटी हैं। कई लोगों को लगता है कि वह दबी जुबान में शेहनाज गिल को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Navratri Dandiya Night के लिए पुरानी कुर्ती और स्कर्ट से तैयार करें परफेक्ट Garba Look

FSSAI का आदेश Delhi High Court से रद्द, Red Bull को Energy Drink लेबल मामले में राहत

Kerala में BJYM ने रोकी खेल मंत्री O. J. Janeesh की गाड़ी, दिखाए काले झंडे

Telangana Assembly Gate पर महिला BRS विधायकों से बदसलूकी, High Court ने DGP को दिया पुलिस पहचान का आदेश