Bigg Boss 18 | Ashneer Grover ने भ्रामक दावों को लेकर Salman Khan से मांगी माफी, ये है पूरा मामला

By रेनू तिवारी | Nov 18, 2024

सलमान खान सीधी बात करने में काफी माहिर हैं। वह किसी को भी नहीं बख्शा करते हैं। ताजा एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। बिग बॉस 18 के मंच पर उद्यमी अशनीर ग्रोवर को देखकर सलमान खान भड़क गये। बिग बॉस 18 के नवीनतम एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने पॉडकास्ट पर दबंग स्टार के बारे में अपनी टिप्पणियों को लेकर उद्यमी अशनीर ग्रोवर से भिड़ गए। मंच पर बातचीत के दौरान, जब सलमान ने शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज द्वारा की गई टिप्पणियों को संबोधित किया, तो अशनीर ने माफ़ी मांगी।

सलमान ने कहा, "मुझे आपका एक वीडियो मिला, जिसमें आप कुछ दावे करते और कुछ आंकड़े दिखाते नज़र आए कि आपने मुझे एक निश्चित राशि देकर साइन किया है...यह सब सच नहीं है। और इस तरह की झूठी धारणा बनाना गलत है।" ग्रोवर ने बताया कि उनकी पिछली टिप्पणियों का उद्देश्य सलमान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की सफलता को उजागर करना था।

अशनीर ने कहा, "मेरा मतलब सिर्फ़ इतना था कि आपको हमारे ब्रांड में शामिल करना मेरी सबसे समझदारी भरी चाल थी और यह हमारे लिए बहुत फ़ायदेमंद रही। मेरी बातचीत सिर्फ़ लोगों को यह बताने के लिए थी कि आपको ब्रांड एंबेसडर बनाना एक बेहतरीन कदम था।"

सलमान ने फिर कहा, "जिस तरह से आप अब मुझसे बात कर रहे हैं, जब आप अपने वीडियो क्लिप में मेरे बारे में बात कर रहे थे, तब आपका रवैया ऐसा नहीं था।" ग्रोवर ने माफ़ी मांगते हुए कहा, "माफ़ करें सर, अगर आपको ऐसा लगता है। मेरा ऐसा इरादा नहीं था।" बिग बॉस 18 अभी कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है और जियो सिनेमा ऐप पर भी स्ट्रीम हो रहा है।

Explore Bollywood News in Hindi only at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Thailand Kidnapping Case: सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच और Dubai से पाकिस्तानी साजिश, बैंकॉक में 5 भारतीय गिरफ्तार

Singer B Praak का Luxury Style: 18 Lakh की Rolex Watch खरीदी, भारत में केवल 5 लोगों के पास यह घड़ी

संसद में विपक्ष के आरोपों पर सरकार ने किया साफ, गोली चली ही नहीं, सिर्फ टियर गैस चली

हंगामे के बीच Lok Sabha में Anti-Paper Leak Bill पास, ध्वनिमत से हुआ मतदान