Bigg Boss 19 विनर Gaurav Khanna ने पत्नी आकांक्षा के लिए रखी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, सितारों का लगा जमावड़ा

By रेनू तिवारी | Jan 16, 2026

टीवी और रियलिटी शो की दुनिया के सबसे चर्चित कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। 'अनुपमा' फेम अनुज कपाड़िया और बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है, लेकिन उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी आकांक्षा का अटूट साथ हमेशा चर्चा का विषय रहता है। छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता और बिग बॉस सीजन 19 के विजेता गौरव खन्ना इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों को लेकर चर्चा में हैं। गुरुवार रात गौरव ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। मुंबई के एक पॉश वेन्यू पर आयोजित इस 'स्टार स्टडेड' पार्टी में मनोरंजन जगत की नामी हस्तियां शिरकत करती नजर आईं।

पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन जिस पल ने सबका दिल जीत लिया, वह था गौरव और आकांक्षा का डांस। गौरव ने सलमान खान के सुपरहिट गाने 'ओ ओ जाने जाना' पर अपनी पत्नी के लिए डांस किया। दोनों की केमिस्ट्री देख वहां मौजूद मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं। इस खास मौके पर गौरव खन्ना मरून कलर के ब्लेजर और मैचिंग पैंट में बेहद डैशिंग लग रहे थे। वहीं, बर्थडे गर्ल आकांक्षा चमोला लाल रंग की शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

इसे भी पढ़ें: सिनेमा के जनक 'दादा साहब फाल्के' बनेंगे Aamir Khan, राजकुमार हिरानी मार्च 2026 से शुरू करेंगे शूटिंग

यह पार्टी सिर्फ एक बर्थडे सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि बिग बॉस 19 के घरवालों का एक मिनी रीयूनियन भी बन गई। पार्टी में शो के कई चर्चित चेहरे नजर आए, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और अवेज दरबार ने फ्लोर पर खूब धमाल मचाया। प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी भी अपने 'बड़े भाई' गौरव की खुशी में शामिल होने पहुंचे। अशनूर और आकांक्षा को कैटरीना कैफ के गाने 'चिकनी चमेली' पर थिरकते हुए भी देखा गया।

एक मज़ेदार लव स्टोरी

बता दें कि गौरव और आकांक्षा की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि उस समय आकांक्षा को यह नहीं पता था कि गौरव पहले से ही एक सफल अभिनेता हैं और वे उन्हें एक्टिंग के टिप्स देने लगी थीं। उनकी यही सादगी गौरव को पसंद आ गई और 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में Veeramani पर POCSO Act के तहत एक और केस, अब तक आठ गिरफ्तार

Spain के Barcelona के पास ढलान में गिरी बस, 83 यात्री घायल

Serbia Election में Aleksandar Vucic ने मानी हार, छात्र आंदोलन को मिली बढ़त

Lula da Silva ने ब्राजील में जीता Presidential Election, चौथी बार संभालेंगे सत्ता