Bigg Boss 20 Trailer Out: अखाड़ा थीम और 'दो जीवनदान' का वरदान, Salman Khan ने खत्म किया 'Safe Play' का चांस

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 12, 2026

टीवी का सबसे कॉन्ट्रवर्सियल रियलिटी शो 'बिग बॉस'अपने 20वें सीजन के साथ ही जल्द ही दस्तक देने वाला है। बुधवार के दिन मेकर्स ने शो का ट्रेलर जारी कर दिया है। गौरतलब है इस बार सलमान खान बिग बॉस को होस्ट करेंगे। इस बार शो में कई बड़ी चुनौतियां और ट्विस्ट आने वाले हैं।

जानें क्या ट्विस्ट है

जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ट्रेलर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि दर्शकों से खचाखच भरा अखाड़ा है, योद्धा दो-दो हाथ कर रहे हैं। एक योद्धा पस्त हो जाता है। फिर घोड़ा को लेकर सलमान खान अखाड़े में एंट्री लेते हैं और चारों खाने चित्त योद्धा को 'तथास-टू'बोलते हुए उठने को कहते हैं। वहीं, इस वीडियो में सलमान खुलासा करते हैं कि इस बार गेम में हर प्रतिभागी को दो मौके मिलेंगे। शो में दो जीवनदान का वरदान दिया जाएगा। 

'सेफ खेलने का नहीं कोई चांस'

इस बार शो का नया ट्विस्ट इशारा करता है कि बिग बॉस के घर में हर फैसला पहले से कहीं ज्यादा मायने रखता है और हर कंटेस्टेंट को अपने गेम को एक नए अंदाज में खेलने की चुनौती मिलेगी। कंटेस्टेंट्स को एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। हालांकि यह जीवनदान कब और कैसे काम आएगा, वो तो शो शुरु होने पर पता चलता है। लेकिन यह पता चल रहा है कि इस बार गेम सेफ खेलने को बिल्कुल चांस नहीं है।

कब से शुरु हो रहा है बिग बॉस 20?

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' की शुरुआत 06 सितंबर 2026 से हो रही है। यह कलर्स पर प्रसारित होने वाला है। इसके साथ ही इसको आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

क्या बोलें सलमान खान?

जब एक्टर से शो की नई थीम के बारे में पूछा गया तो सलमान ने कहा कि, 'बिग बॉस में हर साल गेम बदलता है। इस बार सिर्फ गेम नहीं, खेलने का तरीका भी बदलने वाला है।'

- सलमान खान के अनुसार, 'जीवनदान' सुनने में जितना सीधा लगता है, उतना ही नहीं। बाकी शो में ही पता चलेगा।

- गेम पूरी तरह से बदल चुका है। अब देखना होगा कि कौन अपने 'एक्सट्रा जीवनदान' का सबसे ज्यादा फायदा उठाएगा। 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

प्रमुख खबरें

UIICL ने बढ़ाई Administrative Officer भर्ती की लास्ट डेट, उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक करें आवेदन

CJP को नाम बदलकर Istifa Janata Party कर लेना चाहिए, CEC विवाद पर बोले Ramdas Athawale

भगवान राम-शिव पर टिप्पणी से हिंदू समाज को बांट रहे CM Revanth Reddy, BJP ने मांगी माफी

एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर की लागत निकालने को AI मार्केट 6,000 अरब डॉलर पहुंचना जरूरी: Bain Report