Scout और Love Gill पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काशवी, Bigg Boss 20 में पहुंचकर सुनाई खरी-खोटी

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 25, 2026

इस दौरान रियलिटी शो बिग बॉस 20 काफी सुर्खियों में है। हाल ही वीकएंड का वार में सलमान खान के जगह पर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है। होस्ट ने स्काउट और लव गिल को 'ब्लैंकेट मसाज' के लिए फटकार लगाई। शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी पहुंची है। बिग बॉस में स्काउट के बरताव से काफी नाराज नजर आ रही हैं।

इस वीकएंड वार का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी बिग बॉस के घर में आती हैं। वह स्काउट से पूछती हैं कि मसाज पार्लर कैसा चल रहा है। इसके बाद वह लव गिल से कहती हैं कि किया सच में आप अपने मुंह बोले भाइयों के साथ ऐसा करती हो? इस पर लव गिल कहती हैं कि मेरे लिए यह नॉर्मल था क्योंकि मुझे दर्द हो रहा है।

स्काउट पर बरसीं काशवी

फिर प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि काशवी, स्काउट से पूछती है कि आप मेरी तुलना इनसे कैसे कर सकते हो। इस पर स्काउट कहते हैं कि वह मेरा अच्छे से ख्याल रख रही थी। इस पर काशवी कहती हैं कि यदि आपको घर वाली फीलिंग चाहिए थी, तो आपको घर पर रहना चाहिए था।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

स्काउट पर गुस्सा दिखाती हुई काशवी कहती हैं कि अगर आपकी एक प्रतिशत भी इज्जत बची हुई है, तो एक सीमा तय करो और उसे अपनी जिंदगी से बाहर कर दो।

क्या बोले थे रोहित शेट्टी?

इतना ही नहीं, रोहित शेट्टी भी स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठा चुके हैं। इससे पहले रोहित ने लव और स्काउट को नेशनल टीवी पर फटकार लगाई। रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट से कहा, 'जब आप लोग नजदीक आते हो। एक तरफ आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरु करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरु करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरु करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?

यूजर्स ने की रोहित शेट्टी की तारीफ

इस दौरान इंटरनेट यूजर्स ने शो में रोहित शेट्टी की होस्टिंग की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है कि 'रोहित शेट्टी बहुत अच्छी तरह से होस्ट कर रहे हैं।' एक और अन्य यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छे होस्ट और बहुत अच्छे इंसान'। एक और यूजर ने लिखा 'यही वजह है कि वह खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मांग की है कि अब रोहित शेट्टी को इस शो होस्ट करना चाहिए।

यूजर्स को पसंद आया शो

इस एपिसोड को कई यूजर्स ने पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा 'शो को देख कर बहुत संतुष्ट हूं।' एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा एपिसोड'। जब से शो शुरु हुआ है तब से अब तक, ये सबसे अच्छा एपिसोड है।'

प्रमुख खबरें

13 वर्षीय Golfer Ojaswini Saraswat का लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड, Neeraj Chopra को बताया प्रेरणा

2029 तक भारत में होंगे 4 Launch Sites, ISRO चीफ वी नारायणन ने दी जानकारी

Mann Ki Baat: पीएम Narendra Modi ने दिवाली पर स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की

S Jaishankar ने कहा, राष्ट्रीय नीतियों के लिए Terrorism का इस्तेमाल किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं