Bigg Boss OTT 3 | Sana Makbul की जीत के बाद Ranvir Shorey ने की चौंकाने वाली टिप्पणी, कहा 'जिसकी सबसे ज्यादा...'

By रेनू तिवारी | Aug 03, 2024

शुक्रवार शाम को मुंबई में बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले हुआ, जिसमें सना मकबूल विजयी हुईं। उन्होंने रणवीर शौरी और नैज़ी को हराकर ट्रॉफी और 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। ग्रैंड फिनाले में सना मकबूल और रैपर नावेद शेख, जिन्हें नैज़ी के नाम से भी जाना जाता है, के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दर्शकों से भरपूर समर्थन पाने वाली सना ने न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी जीता।

फ़ाइनल एक शानदार इवेंट था, जिसमें शानदार प्रदर्शन और दिल को छू लेने वाले पल शामिल थे। अरमान मलिक, पायल मलिक, रणवीर शौरी और अन्य सहित सभी प्रतियोगी इस अवसर का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए। जब ​​अनिल कपूर ने सना मकबूल को विजेता घोषित किया, तो भीड़ ने उनकी जीत का सम्मान करते हुए जयकारे लगाए।

इसे भी पढ़ें: मैं अपनी कहानी बताने के लिए तैयार हूं, Khatron Ke Khiladi 14 कंट्रोवर्सी के बीच Asim Riaz की एक्स Himanshi Khurana ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट

इस बीच, रणवीर शौरी को कन्फ़ेशन रूम में बुलाया गया, जहाँ उन्होंने बिग बॉस 13 की फ़ाइनलिस्ट शहनाज़ गिल का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो संदेश देखा। अपने संदेश में, शहनाज़ ने रणवीर को प्रेरित किया और उन्हें आश्वासन दिया कि शो के बाद उन्हें भरपूर काम मिलेगा। शहनाज़ ने क्लिप में कहा “हैलो रणवीर सर, मैं आपको मुबारकबाद देना चाहती हूं। आपने गेम को इतनी ईमानदारी के साथ खेला है। आप अपनी रियल पर्सनैलिटी उतनी ही सच्चाई के साथ दिखाएं जितनी सच्चाई के साथ आप स्क्रीन पर एक्टिंग करते हों। आप टॉप 5 तक पहुंच चुके हैं, मैं चाहती हूं अब आप जीत कर भी आओ। भगवान करे आपको बहुत सारा काम मिले जब आप बाहर आओ। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay छात्र खुदकुशी केस: प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से 10 घंटे हुई पूछताछ

Face Yoga: चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये 4 Face Yoga

अब तक विरोधियों से ताकत पाते रहे प्रधानमंत्री मोदी क्या चक्रव्यूह तोड़ पाएंगें?

Jitiya Vrat Paran Recipe: जितिया व्रत पारण के लिए ऐसे बनाएं पारंपरिक सतपुतिया और छोटा चना