Divya Agarwal Video: बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने अनुराग कश्यप से मांगा काम, कहा- 'मुझे कोई शर्म नहीं'

By अनन्या मिश्रा | Mar 17, 2023

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हालांकि एक्ट्रेस हमेशा किसी न किसी वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहती है। लेकिन इस बार उनके इस वीडियो ने फैंस के मन में कई सवालों को पैदा कर दिया है। दरअसल वीडियो में दिव्या अग्रवाल काम मांगती हुई नजर आ रही हैं। दिव्या अग्रवाल ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को एक ओपन लेटर भेजा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दिव्या इस वीडियो की शुरूआत में कहती हैं कि वह पिछले 15 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बहुत सारा काम किया है और उनके पास कई ऑफर्स भी आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कोई कहता है कि बिल्डिंग से कूद जाओ तो कोई झगड़ा करने के लिए बोलता है। रियलिटी शो और सीरियल में काम करने के लिए बोला जाता है। दिव्या ने कहा कि उन्हें यह करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह ये सब कर चुकी हैं। अब वह ऐसा काम करना चाहती हैं, जिसमें उनका दिल लगे।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Nysa Devgan की ट्रोलिंग से परेशान हैं पापा Ajay Devgn, सुनंदा शेट्टी की हुई सर्जरी

अनुराग कश्यप के साथ करना चाहती हैं काम

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अनुराग कश्यप को पृथ्वी थिएटर की वर्कशॉप में देखा था और तब से उनके साथ काम करने की इच्छुक हैं। इसलिए सोशल मीडिया के जरिए अपने ओपन लेटर को अनुराग तक पहुंचाना चाहती हैं। दिव्या ने कहा कि खैरात में कोई मूवी या वेब शो नहीं करना चाहती हैं। इसलिए वह ऑडिशन के लिए किस तरह से आएं। उन्होंने बताया इंडस्ट्री में 15 साल बिताने के बाद भी उनके पास सही बंदे नहीं पहुंचे। उन्हें नहीं पता के यह कैसे करते हैं। वह केवल ऑडिशन देना चाहती हैं। फिर चाहे 10, 20 या 50 ऑडिशन ही क्यों न देना पड़े।

फैंस से की खास रिक्वेस्ट

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने बताया कि उन्हें आज भी काफी काम का ऑफर आ रहा है। लेकिन अब वह इस तरह के काम नहीं करना चाहती हैं। उन्हें अब अनुराग कश्यप के साथ काम करना है। एक्ट्रेस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह ओपन लेटर हैं, उन्हें सबके सामने काम मांगने में कोई शर्म नहीं है। इसके अलावा दिव्या अग्रवाल ने अपने फैंस से खास रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि जो भी अनुराग सर को फॉलो करते हों। वह उनका लेटर अनुराग कश्यप तक पहुंचाने में उनकी मदद करें। क्योंकि नया साल, नई मैं, बहुत मुंहफट और बहुत होपफुल भी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह लेटर अनुराग कश्यप तक पहुंचता है या नहीं और अनुराग का इस पर क्या जवाब होगा।

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue