न्यायपालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती इंसाफ की राह की बाधाएं दूर करना है: प्रधान न्यायाधीश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2023

नयी दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को कहा कि भारतीय न्यायपालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती इंसाफ तक पहुंच की बाधाएं दूर करना और यह सुनिश्चित करना है कि न्यायपालिका समावेशी एवं पंक्ति में आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए सुगम हो।उन्होंने यह भी कहा कि अदालतों को सुगम और समावेशी बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर बुनियादी ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन करने की जरूरत है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि अबतक शीर्ष अदालत के 9423 फैसलों का क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है। एससीबीए के कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश के अलावा कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीश , अटॉनी जनरल आर वेंकटरमणी, एसीबीए के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वकील आदिश सी अग्रवाल एवं सचिव रोहित पांडे समेत बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि हर कानूनी शिकायत का समाधान महत्वपूर्ण है तथा ऐसी शिकायतों की सुनवाई कर अदालतें बस अपना संवैधानिक दायित्व निभा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Sukhbir Badal ने Mann Sarkar की कल्याणकारी योजनाओं को पुरानी नीतियों की रीपैकेजिंग बताया

IRDAI ने बीमा वेबसाइटों पर Dark Patterns और भ्रामक तौर-तरीकों पर रोक लगाने की तैयारी की

यौन उत्पीड़न मामले में Harvey Weinstein को New York कोर्ट में 15 साल की जेल

Odisha Assembly में पाठ्यपुस्तक त्रुटियों और खनन कानून पर भारी हंगामा, 11 मिनट में कार्यवाही स्थगित