RG Kar Case में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का सबसे चौंकाने वाला खुलासा, पीड़िता का चाचा बताने वाला TMC नेता...

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेप और मर्डर के मामले में रोज नए-नए और हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। वहीं इससे पहले जांच एजेंसी की तरफ से ट्रेनी डॉक्टर का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के सदस्य फॉरेंसिक डॉक्टर अपूर्वा विस्वास को तलब किया गया। बीजेपी नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक बड़ा दावा किया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के बाद निकलते समय उन्होंने पत्रकारों के सामने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति था जो खुद को पीड़िता का चाचा बता रहा था और धमकी दे रहा था कि अगर पोस्टमार्टम दिन के अंत तक पूरा नहीं हुआ तो 'खून की नदी' बह जाएगी। वह व्यक्ति पूर्व पार्षद था। 

इसे भी पढ़ें: Kolkata rape case: अब भी हड़ताल खत्म करने के लिए तैयार नहीं है डॉक्टर, Mamata Banerjee से फिर मिलने की मांग

बीजेपी नेता ने कहा कि अजीब बात यह है कि यह संजीव मुखर्जी ही दाह संस्कार प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षरकर्ता हैं, जबकि वे पीड़ित के रिश्तेदार नहीं हैं। दस्तावेज पर एक और नाम/हस्ताक्षर भी है - सोमनाथ डे। इसी नाम से पानीहाटी नगर पालिका के एक और पूर्व टीएमसी पार्षद हैं। क्या वे वही व्यक्ति हैं?

प्रमुख खबरें

अब गोलियां भी मेड इन इंडिया, भारत-रूस की ऐतिहासिक डील!

The Great Migration Story: भारत की हां और बदला दुनिया नक्शा, लेकिन शर्त क्यों लगाई, जब इंसानों ने पहली बार अफ्रीका के बाहर रखा कदम, फिर क्या हुआ?

अचानक भारत आ रहे नेपाल के प्रधानमंत्री, चीन के लिए बुरी खबर!

Udhayanidhi Stalin- Trisha Controversy | स्टालिन जूनियर के गंदे बोल पर भड़के CM विजय! विधानसभा में दी चेतावनी, बोले- महिलाओं के अपमान पर कानून करेगा सीधा हिसाब