Bihar: सिवान में जहरीली शराब पीने से मौत पर चढ़ा सियासी पारा, RJD का नीतीश सरकार पर वार

By अंकित सिंह | Oct 17, 2024

बिहार के सिवान में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई। एसपी अमितेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, छपरा पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के मुताबिक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही स्थानीय चौकीदार और पंचायत बीट पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के तहत मशरक थाना के प्रभारी एवं मशरक क्षेत्र के एएलटीएफ प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: उपचुनाव के लिए पूर्व उप सेना प्रमुख को PK ने बनाया उम्मीदवार, बढ़ाई नीतीश-तेजस्वी की टेंशन

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा ने कहा कि जहरीली शराब पीने से लोगों की जान चली गयी है। यह बेहद दुखद और चिंता का विषय है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जहरीली शराब मिल रही है। उन्होंने कहा कि हर बार होली और दिवाली के दौरान देखा जाता है कि कैसे जहरीली शराब से लोगों की मौत हो जाती है। इसके लिए सीधे तौर पर एनडीए सरकार जिम्मेदार है। शराब माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है और जब तक इन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है, शराबबंदी कानून का इसी तरह उल्लंघन होता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस एनडीए सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। ऐसे में शराबबंदी कानून लागू होने पर नकली शराब कैसे मिल रही है?

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में पूर्ण और सख्त शराबबंदी लागू है। ऐसी घटनाओं में कुछ शराब माफिया शामिल हैं। इसमें जो भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार काफी सख्त हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीवान-छपरा में अवैध शराब से कई लोगों की जान चली गयी। सीवान पार्षद सुशील कुमार डबलू ने कहा कि प्रशासन हमेशा गलत आंकड़े पेश करता है। वे लीपापोती करने की कोशिश कर रहे हैं।' अगर प्रशासन सतर्क होता तो ऐसी घटना कभी नहीं घटती। जब से राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगा है, तब से ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही हैं और प्रशासन बिल्कुल भी सतर्क नहीं है... क्या वे बिहार को विधवाओं की भूमि बनाना चाहते हैं?... कुल मौतों की संख्या 50 के करीब है। 40-50 लोगों का इलाज चल रहा है।  

प्रमुख खबरें

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में जीता Gold Medal

Egypt में स्वतंत्र मीडिया मंच Matsdaash के 6 पत्रकार गिरफ्तार, मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े होने का आरोप

Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान

अमेरिका के बाद चीन को कड़ा संदेश, तय किए अक्साई चिन में 28 जगहों के आधिकारिक नाम