Bihar: पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, जादू-टोना का शक, तेजस्वी का भी आया बयान

By अंकित सिंह | Jul 07, 2025

बिहार के पूर्णिया जिले में अंधविश्वास से जुड़ी भीड़ द्वारा की गई हिंसा के एक भयावह मामले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जादू-टोना के आरोप में कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला गया। यह घटना मुफस्सिल पुलिस थाने के अंतर्गत राजीगंज पंचायत के टेटगामा गांव में हुई। पीड़ितों की पहचान बाबूलाल उरांव, उनकी पत्नी सीता देवी, उनकी मां काटो मसोमात, उनके बेटे मंजीत उरांव और बहू रानी देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़ितों को पहले पीट-पीटकर मार डाला गया और फिर 250 से ज़्यादा ग्रामीणों की भीड़ ने उन पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर उनके शवों को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 

पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक स्थानीय तांत्रिक (जादूगर) नकुल उरांव भी शामिल है। पुलिस को संदेह है कि हत्याएं तांत्रिक द्वारा प्रचारित अंधविश्वासों के कारण हुई हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाकर मार दिया। DK Tax के कारण बिहार में अराजकता चरम पर, DGP/CS बेबस, कानून व्यवस्था ध्वस्त

इसे भी पढ़ें: टिप्पणी भी करते हैं और उसी सरकार का समर्थन भी करेंगे...चिराग पासवान पर तेजस्वी ने क्यों साधा निशाना

तेजस्वी ने आगे लिखा कि परसों सिवान में 3 लोगों की नरसंहार में मौत। विगत दिनों बक्सर में नरसंहार में 3 की मौत। भोजपुर में नरसंहार में 3 की मौत। अपराधी सतर्क, मुख्यमंत्री अचेत, भ्रष्ट भूंजा पार्टी मस्त, पुलिस पस्त! DK की मौज क्योंकि DK ही असल बॉस। पूर्णिया में हुई इस घटना के बारे में चश्मदीद गवाह सोनू और ललित ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे करीब 250 ग्रामीणों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने बाबूलाल उरांव, उनकी पत्नी सीता देवी, उनकी मां काटो मोसमात, उनके बेटे मंजीत उरांव और उनकी बहू रानी देवी को घर से घसीटकर बाहर निकाला। चश्मदीदों के मुताबिक, भीड़ ने तालाब के पास उन पर बेरहमी से हमला किया और फिर परिवार के पांच सदस्यों पर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत