बिहार: औरंगाबाद में तांत्रिक अनुष्ठान के तहत 65 वर्षीय एक व्यक्ति की बलि दी गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2025

बिहार के औरंगाबाद जिले में कथित तौर पर कुछ लोगों और एक तांत्रिक द्वारा 65 वर्षीय एक व्यक्ति की बलि दिये जाने और उसके धड़ को होलिका दहन की आग में जला दिये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच दल गठित किया। जांच के दौरान अधिकारियों को पड़ोसी गांव पूर्णाडीह गांव के समीप बंगरे गांव में होलिका दहन सामग्री से अपहृत व्यक्ति का हड्डियां मिलने की जानकारी मिली।’’

उन्होंने कहा,‘‘अधिकारियों ने होलिका दहन वाले स्थान का निरीक्षण किया जहां उन्हें जली हुई मानव हड्डियां और उक्त अपहृत व्यक्ति का चप्पल बरामद हुआ तथा पास के पुलिया पर खून का निशान पाया गया। ’’

एसपी के अनुसार जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस तांत्रिक रामाशीष रिकियासन के घर पर पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिला जिसके बाद उसके एक रिश्तेदार धर्मेन्द रिकियासन को थाना ले आयी।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने उक्त कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की तथा उसके निशानदेही पर अपहृत व्यक्ति का साईकिल बरामद किया गया। बाद में आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया तो पता चला कि युगल यादव का गर्दन काटकर धड़ को होलिका दहन में जला दिया गया है।

धर्मेंद्र के बयान के आधार पर पुलिस ने पास के गेहूं के एक खेत से युगल यादव का कटा हुआ सिर बरामद किया। पुलिस ने घटना के सिलसिले में फरार तांत्रिक (रामाशीष रिकियासन) के रिश्तेदार धर्मेंद्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त हथियार पूर्णाडीह एवं मजरेठी गांव के बीच के एक नाले से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि रामाशीष रिकियासन एक तांत्रिक है, जो सुधीर पासवान की पत्नी को बच्चा नहीं होने के कारण तांत्रिक अनुष्ठान कर मानव बलि का कार्य कर रहा था। पहले भी रामाशीष द्वारा एक लड़के की बलि दी गयी थी। पिछली घटना के सिलसिले में मदनपुर थाने में पिछले साल एक मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति

Hormonal Imbalance है Mood Swings की वजह? Diet और Fitness से ऐसे करें कंट्रोल

France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच

Emmanuel Macron ने माना भारत का लोहा, बोले- Indian Startups अब दुनिया पर छाएंगे