'...ऐसा कोई नहीं जो चोरी नहीं करता हो और हम उन चोरों के सरदार हैं', बिहार के मंत्री का बयान

By अंकित सिंह | Sep 13, 2022

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कृषि मंत्री ने दावा किया है कि उनके कृषि विभाग में कई लोग चोर हैं। इतना ही नहीं, कृषि मंत्री ने तो खुद को उन चोरों का सरदार भी करार दिया। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह चावल गबन को लेकर विवादों में आ चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनके ऊपर भी कई और सरदार मौजूद हैं। हालांकि, मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को भी फटकार लगाई। सुधाकर सिंह ने भरे मंच से यह भी कहा कि सरकार वही पुरानी है और इसके चलते भी पुराने हैं। उन्होंने साफ-साफ कहा कि हमारे विभाग में कोई ऐसा नहीं है जो चोरी नहीं करता है। सब चोरी करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश को लगा एक और बड़ा झटका, मणिपुर के बाद अब इस राज्य में JDU के 15 पंचायत सदस्य भाजपा में हुए शामिल

जब मामला बड़ा हुआ तो इसके बाद भी उनका बयान सामने आ गया है। सुधाकर सिंह ने कहा कि मैंने जो कहा है मैं उस पर कायम हूं..मैं अपने बयान में कोई संशोधन नहीं कर रहा हूं इसके आगे मुझे कुछ नहीं कहना है। इसके साथ ही सुधाकर सिंह ने कैबिनेट में मंत्री जमा खान पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां से पहले भी मंत्री रह चुके हैं। लेकिन लोगों की हालत नहीं बदली इसीलिए मुझे भी मंत्री बनाया गया है। दो-दो लोग के मंत्री रहने के बावजूद भी अगर जनता की स्थिति नहीं बदलती है तो मेरे मंत्री बनने का कोई फायदा नहीं है। इतना ही नहीं, जिले के अधिकारियों पर भी कृषि मंत्री जमकर बरसे। उन्होंने सभी को भ्रष्ट अधिकारी बताया।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश Cricket को तगड़ा झटका, Mustafizur Rahman 4 हफ्ते के लिए बाहर

Mumbai के Andheri में बेकाबू BEST Bus का कोहराम, एक साथ 14 गाड़ियों को रौंदा, कई लोग घायल।

Lock Up में Akanksha का ड्रामा बेनकाब, Diksha Pawar ने खोला Splitsvilla वाला गंदा राज

F-35 लड़ाकू विमानों के लिए Turkey का बड़ा गेम, Russia का S-400 डिफेंस सिस्टम खाड़ी देश को बेचा