Bihar: कांग्रेस के सभी उम्मीदवार घोषित, समस्तीपुर में नीतीश के 2 मंत्रियों के बेटा-बेटी में भिड़ंत, पटना साहिब से मीरा कुमार के पुत्र को टिकट

By अंकित सिंह | Apr 23, 2024

कांग्रेस ने बिहार के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने बिहार के मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से आए अजय निषाद को मैदान में उतारा है। वहीं पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के खिलाफ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र अंशुल अविजित को उम्मीदवार घोषित किया है। मुजफ्फरपुर सीट से दो बार सांसद रहे अजय भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें हटाए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। 

सनी और शांभवी पहली बार चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी के गढ़ पश्चिम चंपारण से कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी को मैदान में उतारा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल इस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बिहार की सासाराम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती रहीं हैं और इस बार वह चुनावी मैदान में नहीं हैं। उनके पुत्र अविजित कांग्रेस के प्रवक्ता भी हैं। मीरा कुमार ने सासाराम का चार बार प्रतिनिधित्व किया है। इस बार कांग्रेस ने इस सीट से मनोज कुमार को उम्मीदवार बनाया है। अविजित पटना साहिब लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को चुनौती देंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'नहीं चाहिए देशद्रोहियों और पाकिस्तान परस्त लोगों का वोट', शिकायत के बाद भी Giriraj Singh ने फिर दिया बयान

बिहार में कांग्रेस ने कुछ वरिष्ठ नेताओं को टिकट देने के साथ ही कई सीटों पर नए चेहरों और दूसरे दलों से आए नेताओं पर दांव लगाया है जिसको लेकर पार्टी में स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं द्वारा सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। कांग्रेस बिहार में महागठबंधन के तहत कुल नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है। उसने इन सभी नौ सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने कटिहार से पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, किशनगंज से वर्तमान सांसद मोहम्मद जावेद और भागलपुर से कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता अजीत शर्मा को टिकट दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेता किशोर कुमार झा का कहना है कि पार्टी ने कई सीटों पर दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट दिया है जिससे कार्यकर्ता निराश हैं। 

प्रमुख खबरें

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा