बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश कुमार 12 अक्टूबर से प्रचार अभियान शुरू करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार से करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश के विश्वासपात्र माने जाने वाले , राज्य के मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री अगले दो दिनों में कुल 35 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को संबोधित करेंगे। संजय ने बताया, प्रचार अभियान 12 और 13 अक्टूबर को वर्चुअल माध्यम से होगा। 14 अक्टूबर से वह चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए अलग-अलग हिस्सों के लिए उड़ान भरेंगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव के बाकी उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पीएम मोदी के साथ भाजपा नेताओं की बैठक

भाजपा द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नीतीश का समर्थन किये जाने और राजग में नीतीश के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को यह संदेश देने से कि राजग गठबंधन में वही रहेंगे जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार में स्वीकार करते हैं, से स्पष्ट संकेत गया है कि जदयू के राष्टीय अध्यक्ष को प्रधानमंत्री का समर्थन प्राप्त है।

प्रमुख खबरें

Global Tensions के बीच RBI गवर्नर का ऐलान, भारत की मजबूत बुनियाद और बढ़ाएगी Economy की रफ्तार

वोटों की गिनती से पहले TMC का एक्शन, Mamata Banerjee और Abhishek ने एजेंट्स संग की वर्चुअल बैठक

Narada Jayanti 2026: ज्ञान-बुद्धि का मिलेगा वरदान, इस Special Puja विधि से करें देवर्षि को प्रसन्न

Pune Minor Girl Murder | 4 साल की मासूम से हैवानियत के बाद हत्या; 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, भारी आक्रोश के बाद हाईवे जाम