बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 121 सीट के लिए मतदान प्रारंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे जिसमें विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘आज बिहार में लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। मैं विधानसभा चुनाव के इस चरण में सभी मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार वोट डाल रहे राज्य के मेरे सभी युवा मित्रों को मेरी विशेष बधाई। याद रखें: पहले वोट, फिर जलपान।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मतदाताओं से ‘लोकतंत्र के उत्सव’ में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया और पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं को बधाई दी।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की और कहा, ‘‘लोकतंत्र, संविधान और मानवता के लिए मतदान महत्वपूर्ण है।’’

यादव राघोपुर सीट से लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार हैं, जिन्होंने 2010 में जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर चुनाव लड़ा था और तेजस्वी की मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पराजित किया था। पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के कई मंत्रियों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajasthan Budget: हर घर नल से जल का सपना होगा साकार, Diya Kumari ने किया 6,800 Crore का ऐलान

Valentine Trip Ideas: Love Birds ध्यान दें! Valentine Week को बनाएं खास, ये हैं India की 5 Dream Romantic Destinations

चीन भी आ गया लाइन पर, UNSC में भारत के दावे का किया समर्थन, व्यापार समझौता करने को भी तैयार

Iran पर हमले की आहट तेज, Trump और Netanyahu की बैठक से बढ़ा युद्ध का खतरा, अबकी बार आर या पार के मूड़ में अमेरिका