बिहार विधानसभा स्पीकर ने इस्तीफा देने से किया इनकार, कहा- टूटेंगे मगर झुकेंगे नहीं

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2022

बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ महागठबंधन के साथ जाने और नई सरकार बनाने के साथ ही ये तो तय था कि विधानसभा अध्यक्ष जरूर बदला जाएगा। सत्ता पक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पत्र जारी किया। विधानसभा की बैठक शुरू होने के पहले ही दिन सरकार के अविश्वास प्रस्ताव से पहले विधानसभा अध्यक्ष के लिए अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग होगी। लेकिन अब विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि वो स्पीकर पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सदन की बात सदन में करेंगे। 

स्पीकर ने एक पत्र जारी कर अपनी पूरी बात रखी। इसमें उन्होंने एक शेर भी लिखा है...

'दांव पर सब कुछ लगा है, रूक नहीं सकते;

टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते।'' 

प्रमुख खबरें

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar Alert पर, 13 संवेदनशील जिलों में बढ़ी निगरानी

Global Energy संकट के बीच 41 देशों से ईंधन खरीदकर बनाई मजबूत सप्लाई चेन, मोदी को बॉस मानने वाले PM ने भारत को लेकर क्या कहा?

Billie Jean King Cup 2026: इटली बनाम यूक्रेन सेमी-फ़ाइनल, जानें कब और कहाँ देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

एशियाई खेलों में Dhiraj Bommadevara का नया रिकॉर्ड, भारत तीरंदाजी में शीर्ष पर