बिहार बंद के दौरान हिंसा के आरोप में 694 लोग हिरासत में, एसपी और बीडीओ समेत 91 पुलिसकर्मी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

पटना, 27 जुलाई बिहार पुलिस ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के विरोध में बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के दौरान उसे जबरन लागू कराने के आरोप में कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें लगभग आधे नाबालिग हैं। पुलिस मुख्यालय के बयान के अनुसार, 25 जुलाई को वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा में 91 पुलिसकर्मी एवं कई अधिकारी तथा 13 आम नागरिक घायल हुए। बयान के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में से 339 नाबालिगों और छात्रों को आयु सत्यापन के बाद छोड़ दिया गया, जबकि शेष 355 लोगों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में कथित संलिप्तता को लेकर अदालतों में मुकदमा चल रहा है।

इनमें से एक की एक आंख चली गई, जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि दोनों बीडीओ का पटना के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

LPL में Shaheen Shah Afridi के साथ बड़ी चूक, Team List की गलती से नहीं खेल सके अहम मुकाबला

Afghanistan Series में बदलाव कर India vs Bangladesh दौरे की तैयारी, BCCI जल्द मांगेगा मंजूरी

Indonesia के Central Bank Governor Perry Warjiyo का अचानक इस्तीफा, Rupiah में भारी गिरावट से हिला Market

China की Changxin Memory Technologies का IPO में धमाका, शेयरों में 470% की ऐतिहासिक उछाल