Bihar: सुरेंद्र यादव के बयान पर भाजपा का चौतरफा हमला, रविशंकर प्रसाद बोले- नीतीश को कम से कम सेना की साख तो बचानी चाहिए

By अंकित सिंह | Feb 24, 2023

बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के एक बयान पर बवाल मचा हुआ है। सेना को लेकर उन्होंने आपत्तिजनक बयान दे दिया था। जिसके बाद अब भाजपा चौतरफा नीतीश सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा साफ तौर पर कह रही है कि सुरेंद्र यादव को मंत्री पद पर बने बने रहने का अधिकार नहीं। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्री ने सेना के बारे में शर्मनाक और आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम को क्या लगता है कि इस टिप्पणी के बाद देश खामोश हो जाएगा? इसके साथ ही प्रसाद ने कहा कि हमारी सेना के लिए आपत्तिजनक शब्द कहने वाले का नाम नहीं लेना चाहता। 

इसे भी पढ़ें: Bihar में बीजेपी और राजद ही दो बड़ी पार्टियां, PK का नीतीश पर निशाना, कहा- जदयू की कोई स्वतंत्र पहचान नहीं

इससे पहले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने साफ तौर पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट से सुरेंद्र यादव को बर्खास्त करें। नित्यानंद राय ने साफ तौर पर कहा कि एक मंत्री के रूप में सुरेंद्र यादव का यह बयान आपत्तिजनक है। हमारी सेना बहादुरी के लिए जानी जाती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सुरेंद्र यादव का मंत्री बने रहना नीतीश सरकार द्वारा हमारे सेना और जवानों का सीधा अपमान है। सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अग्निवीर स्कीम की आलोचना करते हुए कहा था कि ठीक आज से सारे 8 साल के बाद देश का नाम हिजड़ों की फौज में आएगा। उन्होंने कहा कि सारे 8 साल के बाद जितना भी पुराना पुराना सेना है, यह सब रिटायर हो जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर