LJP में शामिल हुईं भाजपा नेता उषा विद्यार्थी, JDU के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

पटना। बिहार में भाजपा नेता उषा विद्यार्थी, चिराग पासवान की उपस्थिति में यहां बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गईं। उम्मीद जताई जा रही है कि विद्यार्थी को पालीगंज विधानसभा सीट से टिकट दिया जाएगा, जहां से जद (यू) के प्रत्याशी भी मैदान में हैं। विद्यार्थी के लोजपा में शामिल होने से एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे राजेंद्र सिंह ने भी लोजपा का दामन थाम लिया था। सिंह दिनारा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन भाजपा के साथ हुए सीटों के बंटवारे के चलते वहां से जद (यू) के प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा। लोजपा ने जद (यू) के प्रत्याशियों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर

प्रदर्शन भी होगा, आवाजाही भी चलेगी! Delhi Protest Case में Supreme Court के अहम निर्देश