Bihar Board 12th Inter Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 86.5 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए सफल, देखें टॉपर्स लिस्ट

By अंकित सिंह | Mar 25, 2025

बिहार बोर्ड BSEB 12वीं रिजल्ट 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 25 मार्च को बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com के माध्यम से BSEB इंटर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के नतीजों की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की। परिणामों के अलावा, बीएसईबी ने अन्य विवरण भी जारी किए हैं जैसे टॉपर्स के नाम, लिंग-वार प्रदर्शन, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य।

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम वोटर्स पर बीजेपी की नजर, ईद के मौके पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को देगी 'सौगात-ए-मोदी'

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2025 में इस साल पास प्रतिशत में वृद्धि हुई है। इस साल कुल पास प्रतिशत 86.56 प्रतिशत है। पिछले साल यह 87.21% और 2023 में 83.73% था। वाणिज्य में 94.77 प्रतिशत, विज्ञान में 89.50 प्रतिशत और कला में 82.75 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। साइंस में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया था। दूसरे स्थान पर आकाश कुमार रहे जिन्होंने 500 में 480 अंक प्राप्त किया है। वहीं, तीसरे स्थान पर पटना कॉलेजिएट के रवि कुमार रहे हैं। 

साइंस स्ट्रीम

1. प्रिया जायसवाल (96.8%) 484 अंक

2. आकाश कुमार (96%)

3. रवि कुमार (95.6%)

4. अनुप्रिया (95.4%)

5. प्रशांत कुमार (95.4%)

कॉमर्स स्ट्रीम

1. रौशनी कुमारी (95%) 475 अंक

2. अंतरा खुशी (94.6%)

3. सृष्टि कुमारी (94.2%)

4. निशांत राज (94.2%)

5. निधि शर्मा (94%)

आर्ट्स स्ट्रीम 

1. अंकिता कुमारी (94.6%) 473 अंक

2. शाकिब शाह (94.6%)

3. अनुष्का कुमारी (94.2%)

4. रोकेया फात्मा (94.2%)

5. अर्चना मिश्रा (93.6%)

इसे भी पढ़ें: बिहार में कन्हैया बनेंगे कांग्रेस के खेवनहार, राज्य में निकाल रहे पदयात्रा, निशाने पर नीतीश सरकार

कैसे डाउनलोड करें?

- बिहार बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- होमपेज पर उपलब्ध BSEB इंटर रिजल्ट लिंक या बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल कोड, रोल नंबर और शायद अपना नाम निर्दिष्ट फ़ील्ड में दर्ज करें।

- 2024 BSEB 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

- इसे डाउनलोड करें और उसी प्रक्रिया से गुजरें।

- अपने रिकॉर्ड के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता