बुखार से उजड़ रहे परिवार, सांसद बता रहे 4जी को जिम्मेदार

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2019

मुजफ्फरपुर। बिहार में चमकी बुखार से मातम है, गम है, रोष है, वहीं जनप्रतिनिधि अपने अलग-अलग फॉर्मूले पेश कर रहे हैं। मौत के बुखार से दम तोड़ते नौनिहालों के लिए स्थानीय सांसद ने 4जी फॉर्मूले को जिम्मेदार बताया है। सांसद साहब तकनीक और आधुनिकता के दौर में बीमारियों के कारणों के नए विशेषण की खोज में कुछ आगे ही निकल गए। मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद ने एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम यानि चमकी नामक बुखार के लिए 4जी फॉर्मूले को जिम्मेदार बताया है। निषाद ने गरीबी, गांव, गंदगी और गर्मी को बच्चों की मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया। भाजपा सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने अनुसूचित जाति और पिछड़ा समाज के लोगों द्वारा ज्यादातर इस बीमारी का शिकार होने की बात करते हुए कहा कि उनका रहन-सहन का स्तर बहुत नीचे है। इसे ऊपर उठाए जाने कि जरूरत है। 

बता दें कि बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम यानि चमकी नामक मौत के बुखार से मुजफ्फरपुर में अबतक 108 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि सैंकड़ों बच्चे अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार ने इस बीमारी को रोकने और बीमार बच्चों की इलाज में पूरी ताकत झोंक दी है व आज सूबे के मुख्यमंत्री ने भी अस्पताल का दौरा किया जहां उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन