बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

By अभिनय आकाश | Jan 10, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं और वर्तमान में डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा हिंदी में एक ट्वीट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सभी से वायरस के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है। सीएमओ ने ट्विट करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।

बिहार में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है, उसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सरकार को चिंता में डाल दिया है। वहीं, आम लोग भी कोरोना की पहली और खासकर दूसरी लहर की भयावहता को देखकर इस बार सहमे हुए हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में कोरोना के 5022 नए मरीज मिले हैं। इसमें केवल पटना में 2018 मरीज मिले हैं। 

प्रमुख खबरें

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार

World Cup: Messi की Argentina को हराने वाले Hervé Renard अब संभालेंगे Tunisia की कमान