बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 3.0 का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 3.0 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों और पैरा-एथलीटों को सम्मानित किया।

इस सम्मेलन में एथलीटों, विशेषज्ञों और हितधारकों के एक विविध समूह ने राज्य में खेल ‘ईको सिस्टम’ पर चर्चा की। इस बीच, मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से राज्य की राजधानी में उनके आवास पर मुलाकात की।

सिंह ने 2008 बीजिंग (चीन) ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। राजद ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेन्द्र सिंह ने आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी के पटना आवास पर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। तस्वीरों में राजद सांसद मीसा भारती और उनकी छोटी बहन रोहिणी आचार्य भी नजर आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित