Bihar: चुनाव लड़ने को लेकर चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट को लेकर भी भरी हुंकार

By अंकित सिंह | Jun 08, 2025

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें किस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, यह बिहार की जनता को तय करना है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पासवान ने भोजपुर जिले के आरा में एक रैली में यह बयान दिया, जहां उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने चुनावी बिगुल फूंका। बिहार के भोजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार से नहीं बल्कि बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं यह फैसला आप पर छोड़ता हूं। आप तय करें कि मुझे बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं और किस सीट से। मैं आपके फैसले का पालन करूंगा।

इसे भी पढ़ें: बहाने ढूंढते हैं... राहुल गांधी के चुनाव फिक्स वाले दावे पर चिराग पासवान का पलटवार, बोले- NDA की जीत मेरा लक्ष्य

पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी कि एनडीए विधानसभा चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल करे। उन्होंने कहा, "मेरा गठबंधन केवल बिहार के लोगों के साथ है, मैं एनडीए को मजबूत बनाने के लिए सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। मैं बिहार और राज्य के लोगों के लिए जिऊंगा और मरूंगा... राज्य के गौरव के लिए।" पासवान ने यह भी स्पष्ट किया कि अनारक्षित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की उनकी योजना को उनकी मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका