Bihar: आरक्षण पर तेजस्वी यादव को चिराग पासवान ने दी चेतावनी, कहा- झूठ बोलना बंद करें, वरना...

By अंकित सिंह | May 03, 2024

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरक्षण पर पूर्व रुख के बारे में "झूठे" बयान देने के लिए शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। रैलियों में, खासकर हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में, जहां से पासवान चुनाव लड़ रहे हैं, यादव दावा कर रहे हैं कि एलजेपी (आर) प्रमुख ने संपन्न दलितों के लिए आरक्षण खत्म करने की वकालत की है। पत्रकारों ने जब पासवान का ध्यान इस बयान की ओर दिलाया तो उन्होंने कहा, "यह झूठ है. तेजस्वी यादव रैली दर रैली कर झूठ बोल रहे हैं. उन्हें इसे रोकना होगा, नहीं तो मैं कानूनी कार्रवाई का सहारा ले सकता हूं।"

चिराग ने पहने संबोधन में कहा कि मैं हाजीपुर में नेता नहीं, बेटा बनकर आया हूं। मेरे नेता और मेरे पिता के 'सपनों का हाजीपुर' बनाने के संकल्प के साथ आया हूं। देश ही नहीं, दुनिया के कोने-कोने में हाजीपुर की वजह से मेरे आदरणीय पिता को पहचान मिली कि ये वही नेता हैं, जिन्होंने हाजीपुर से जीतकर 'गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज किया है। मेरे नेता और मेरे पिता श्रद्धेय रामविलास पासवान जी भी अपनी अंतिम सांस तक हाजीपुर की फ़िक्र करते रहे, कि कैसे आप लोगों की सेवा कर सकें, आपके सपने पूरे कर सकें। 

इसे भी पढ़ें: 'बिहार में नहीं होगी लालटेन युग की वापसी', Rajnath Singh बोले- बिना लोकलाज नहीं चल सकता लोकतंत्र

उन्होंने रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि पापा मेरा हाथ पकड़कर नामांकन कराने ले जाते थे। आज उनकी बहुत कमी महसूस हो रही है। यह पहली बार है जब मैंने अपने नेता और पिता श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के बिना नामांकन किया है। साल 2014 हो या साल 2019 हो, नॉमिनेशन में हमेशा पापा मेरा हाथ थामे होते थे, आज भी वो तस्वीर जेहन में ताजा है। आज पापा ही ये ताकत देते हैं कि चुनावी रण में उतरकर, उनके अधूरे कार्यों को पूरा कर सकूं, उनके सपने को साकार कर सकूं। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला