Bihar: स्कूलों में छुट्टियां घटाने पर CM Nitish ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बच्चों को शिक्षित करने में क्या गलत है

By अंकित सिंह | Sep 02, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य में स्कूलों की छुट्टियां कम करने के अपनी सरकार के फैसले पर विवाद के सवाल पर जवाब दिया। मंगलवार को, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य संचालित स्कूलों के लिए एक नया अवकाश कैलेंडर प्रकाशित किया, जिसमें कार्य दिवसों की संख्या बढ़ाने के लिए दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियों में कटौती कर दिया गया है। नए कैलेंडर में सितंबर और दिसंबर के बीच त्योहारी छुट्टियों की संख्या 23 से घटाकर 11 कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: INDIA Meeting: नीतीश बोले- जो केंद्र में हैं, वह पक्का जाएंगे, केजरीवाल का आरोप- मोदी सरकार सबसे भ्रष्ट और अहंकारी

राज्य भर में एकरूपता लाने के प्रयास में, सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को शिक्षा विभाग से अनुमति लेकर अतिरिक्त छुट्टियों की घोषणा करने के लिए कहा। कैलेंडर के अनुसार, 31 अगस्त को रक्षा बंधन को "प्रतिबंधित" या वैकल्पिक अवकाश घोषित किया गया था, जबकि दुर्गा पूजा के लिए छुट्टियां पहले के छह दिनों से घटाकर तीन दिन कर दी गई हैं और दिवाली और चित्रगुप्त पूजा के लिए केवल एक-एक दिन और छठ पूजा के लिए दो दिन की छुट्टी दी जाएगी। इससे पहले, अधिसूचना के अनुसार, स्कूलों में दिवाली से छठ पूजा तक नौ दिनों की छुट्टी थी।

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ मार्च निकाल रहे Rahul Gandhi हिरासत में लिए गए

Titan Company Shares में सितंबर तिमाही के बाद 4.4 Percent तक की भारी गिरावट

Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में

Samrat Choudhary ने विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाईं केंद्र और Bihar सरकार की योजनाएं