Bihar: मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 29, 2025

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी ने नीतीश की हालिया घोषणाओं पर उठाए सवाल, कहा-सरकार बताए कहां से आएगी इनके लिए राशि

इससे पहले मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर जाकर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की एवं महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुये। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, विधायक श्री संजीव चौरसिया, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय शर्मा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections 2026 | भवानीपुर में ममता की बड़ी जीत का खाका तैयार, अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया 60,000+ का लक्ष्य

Assam Ambulance Accident | असम में भीषण सड़क हादसा! एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

दिल्ली वालों को लगेगा बिजली का झटका: अप्रैल से बढ़ सकती हैं दरें, सरकार सब्सिडी देने की तैयारी में जुटी

Iran-Israel Conflict: परमाणु प्लांट के पास मिसाइल अटैक से दुनिया की सांसें थमीं, 180 जख्मी