PM Modi से मिले CM सम्राट चौधरी, बोले- 'Viksit Bharat' की तर्ज पर Bihar को मिलेगी नई गति

By अंकित सिंह | Apr 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने विकसित भारत और समृद्ध बिहार की परिकल्पना पर चर्चा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विकसित भारत की राष्ट्रीय परिकल्पना के अनुरूप बिहार के विकास पथ को मजबूत करने के संबंध में बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Bihar में Samrat Choudhary सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, 24 April को NDA का बड़ा Floor Test

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच बिहार की राजनीति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। यह पहला अवसर है जब बिहार में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी ने गत 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उल्लेखनीय है कि राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी नजर है। माना जा रहा है कि चौधरी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें