Bihar: कांग्रेस का आरोप, दरभंगा में रोका गया राहुल का काफिला, छात्रों से करने जा रहे थे संवाद

By अंकित सिंह | May 15, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार 15 मई को बिहार के दरभंगा पहुंचे हैं। वह जिले में छात्रों से बातचीत करने वाले थे। हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास में एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करने से रोकने की कोशिश की। बुधवार को बीपीसीसी मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, एआईसीसी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अभय दुबे ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ जेडी(यू)-बीजेपी गठबंधन के इशारे पर यह दमनकारी कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के बयान से नया विवाद, भगवान राम पर बयान को लेकर शिकायत दर्ज

पार्टी ने कहा कि बेहतर शिक्षा छात्रों का अधिकार है, उनके आगे बढ़ने और भविष्य संवारने का जरिया है, जिसे बिहार के छात्रों से लगातार छीना जा रहा है। हम इस अन्याय का पुरजोर विरोध करते हैं। छात्रों के साथ व छात्रों के हित में हमारी लड़ाई जारी है और जारी रहेगी। कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा कि JDU-BJP की डरी-सहमी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। सरकार ने अपनी पुलिस लगाकर राहुल गांधी जी को रोक लिया है। क्या बिहार में दलित छात्रों से संवाद करना अपराध है? क्या बिहार में छात्रों के न्याय के लिए आवाज उठाना गुनाह है?  ये तानाशाह सरकार चाहे कितना भी जोर लगा ले, हमारी आवाज को नहीं दबा सकती। हम छात्रों को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे। अन्याय को हारना होगा, न्याय की जीत होगी।

प्रमुख खबरें

WPL Auction: UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा

केंद्रीय कर्मियों के DA में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी, Yogi Adityanath ने जताया आभार

Houthi विद्रोहियों ने Aden Airport पर किया हमला, खाली कराया गया पूरा परिसर

Madhepura के अस्पताल से भागे दो विचाराधीन कैदी, Police ने कुछ घंटों में दबोचा