Madhepura के अस्पताल से भागे दो विचाराधीन कैदी, Police ने कुछ घंटों में दबोचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 28, 2026

बिहार के मधेपुरा जिले में एक अस्पताल में इलाज करा रहे दो विचाराधीन कैदी के कथित तौर पर फरार होने के कुछ घंटे के बाद ही पुलिस ने उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों कैदी जिले के जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की पांचवीं मंजिल से मंगलवार रात फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश में अभियान शुरू किया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ एक नया मामला भी दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिंह ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही के मामले में उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है।

प्रमुख खबरें

बिहार में आठ महीने के भीतर होगा सभी बांधों की सुरक्षा का व्यापक ऑडिट

Delhi High Court ने जेल नियमों की अनदेखी पर DG Prisons को थमाया अवमानना नोटिस

Spain Train Crash: तोलेदो में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की भीषण भिड़ंत, 68 यात्रियों की मौत

WPL Auction: UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा