मुश्किल में फंसी एकता कपूर और उनकी मां, कोर्ट ने किया गिरफ्तारी वारंट जारी, XXX से जुड़ा है मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

बेगूसराय (बिहार)। बिहार के बेगूसराय जिला की एक अदालत ने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ उनके वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ सीजन-दो में सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ एक पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

इसे भी पढ़ें: पहली मुलाकात के एक महीने बाद सना अमीन शेख ने कर ली थी शादी, अब 6 साल बाद लिया तलाक

शंभू कुमार के वकील हृषिकेश पाठक ने बताया कि अदालत ने एकता एवं उनकी मां को समन जारी किया था और उनसे मामले के संबंध में अदालत के सामने पेश होने को कहा था। उन्होंने बताया कि एकता कपूर ने अदालत को सूचित किया कि आपत्ति जताए जाने के बाद सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था, लेकिन वे अदालत के सामने पेश नहीं हुई, जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

प्रमुख खबरें

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर