बिहार चुनाव : कांग्रेस ने दूसरे और तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार की रात कई घंटों के विचार-विमर्श के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए अपने कुछ उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कुछ उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने से पहले कई घंटे तक चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें: पासवान के नाम पर बिहार में सियासत, मांझी सहित कई नेताओं ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस गठबंधन राजनीति की मजबूरियों के कारण उम्मीदवारों के चयन को लेकर जूझ रही है क्योंकि पार्टी को कुछ ऐसी सीटें दी गई हैं, जहां वह पिछले कई सालों में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपनी पहली सूची में कांग्रेस अब तक 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का मिशन बिहार, मोक्ष की धरती गया से जेपी नड्डा करेंगे चुनावी शंखनाद

प्रमुख खबरें

COP31 के मुख्य एजेंडे से बाहर हुआ हिमालय का मुद्दा, Nepal के विदेश मंत्री ने जताई निराशा

पहले पोहा खाऊंगा फिर शो करूंगा, बम की धमकियों के बीच Diljit Dosanjh ने इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर दिया मजेदार जवाब

IPL ट्रेडिंग: Hardik Pandya 18 करोड़ में Punjab Kings और Arshdeep Singh मुंबई से जुड़े

क्या Stress से भी हो सकती है Constipation, जानिए गट और इमोशन का सीधा कनेक्शन