Bihar Elections 2025: महागठबंधन ने तेजस्वी को CM फेस घोषित किया, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम पद का चेहरा

By Ankit Jaiswal | Oct 24, 2025

पटना में विपक्षी महागठबंधन ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है, जबकि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार बनाया गया हैं। इससे INDIA गठबंधन के भीतर लंबे समय से चल रही अनिश्चितता का फिलहाल अंत माना जा रहा हैं।


मौजूद जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीटों और चेहरा तय करने को लेकर खींचतान चल रही थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सहमत थी कि अगर सहनी को डिप्टी सीएम फेस बनाया जाए तो वह तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करने पर तैयार हो जाएगी। बता दें कि सहनी निषाद यानी मल्लाह समुदाय से आते हैं, जिनकी उत्तर भारत के कई राज्यों में निर्णायक जनसंख्या मानी जाती हैं।


इस बीच, दिवाली के दौरान अशोक गहलोत द्वारा तेजस्वी को किए गए फोन कॉल ने गतिरोध तोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। गहलोत कुछ ही दिनों बाद पटना आए और लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की, जिसके बाद गठबंधन में बात तेजी से आगे बढ़ी। गौरतलब है कि गहलोत बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।


उधर, पटना के होटल मौर्या में घोषणा चल रही थी, तो कुछ ही दूरी पर कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायकों ने विरोध जताया। सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, पर संकेत मिल रहे हैं कि आरजेडी 143 सीटों पर, कांग्रेस 61 पर और बाकी सीटें वाम दलों तथा VIP के खाते में जाएंगी। तेजस्वी अब छठ पर्व के बाद चुनावी अभियान की शुरुआत करने को तैयार माने जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: PM Modi की Jordan, Ethiopia, Oman Visit का महत्व क्या है? किस दिशा में जा रही है भारत की विदेश नीति?

Shakambhari Navratri 2025: दिसंबर में कब मनाई जाएगी शाकंभरी नवरात्र? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Modi Cabinet ने डिजिटल जनगणना और CoalSETU नीति को दी मंजूरी, Copra MSP में की भारी वृद्धि

Mamata Banerjee ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक जताया