बिहार चुनाव: EC सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर! नवंबर में 3 चरणों में मतदान संभव, त्योहारों के बीच तैयारी

By अंकित सिंह | Sep 04, 2025

बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। हालांकि, माना जा रहा है कि इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरूआत में तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों बताया कि नई बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। मतदान तीन चरणों में होने की उम्मीद है, और अंतिम कार्यक्रम दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के आसपास निर्धारित किया जा रहा है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त होगा और चुनाव आयोग को उस तिथि से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव में महिला वोटर होंगी असली 'गेमचेंजर', नीतीश के दांव से बदलेगी तस्वीर?

243 सदस्यीय विधानसभा में, एनडीए के पास वर्तमान में 131 सदस्यों के साथ बहुमत है - भाजपा के 80, जद (यू) के 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, और 2 निर्दलीय विधायकों का समर्थन। इंडिया ब्लॉक के 111 विधायक हैं, जिनमें राजद के 77, कांग्रेस के 19, भाकपा (माले) के 11, माकपा के 2, और भाकपा के 2 विधायक हैं। बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि यह प्रक्रिया असली मतदाताओं के नाम हटाने की आड़ में की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Election Commission के फैसलों पर उठे सवालों वाली याचिका पर Supreme Court अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ Goldy Brar, 10 लाख डॉलर इनाम

Odisha के DMF फंड में भारी खामियां, CAG रिपोर्ट में स्टेडियम और अतिरिक्त मजदूरी पर खर्च उजागर

World Heart Day: दिल को स्वस्थ रखने के लिए रूटीन में शामिल करें Cardio और वॉक