नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार चुनाव, हर हाल में जीत हमारी होगी: जेपी नड्डा

By अंकित सिंह | Feb 22, 2020

बिहार दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर कहा कि हम नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और जीत हमारी होगी। नड्डा ने कहा कि बिहार में आने वाले चुनाव में हमको नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बने उसके लिए हमें पूरी ताकत लगानी है, हम सब को मिलकर उसको आगे बढ़ाना है। पिछले 5 सालों में बिहार की तस्वीर मजबूती से बदली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार को आशीर्वाद मिला है। हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य बिहार में हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: लिट्टी-चोखा से बिहार में राजनीतिक बयार, उपले की आग सा चढ़ा सियासी पारा

उपने पुराने दिन को याद करते हुए नड्डा ने कहा कि अपनी युवावस्था में पटना के इस कार्यालय में मुझे भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आने का मौका मिला था। आज इस नए कार्यालय का उद्घाटन करने का मौका मुझे मिला है। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हम बचपन में कहा करते थे कि किसी भी संगठन को चलाना चाहिए तो उसके पांच 'क' होने चाहिए: कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यकारणी, कोष और कार्यालय। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने योजना बनाई थी कि भाजपा का कोई भी जिला बिना कार्यालय के नहीं रहेगा। 590 कार्यालयों के जमीन ले ली गई है। 487 कार्यालय बन चुके हैं। बाकि के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया चल रही है। नड्डा आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही राज्य के 11 जिलों में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

Mahtari Vandan Yojana: CM विष्णु देव साय ने 67 लाख महिलाओं को भेजे 631 करोड़

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की