Bihar electoral roll revision: चुनाव आयोग का दावा, 90% मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त हुए, 36 लाख अपने पते पर नहीं

By अंकित सिंह | Jul 19, 2025

चुनाव आयोग ने कहा है कि उसे बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की 25 जुलाई की समय सीमा से पहले ही राज्य के 90.12% मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त हो गए, और 36 लाख से ज़्यादा मतदाता अपने पते पर नहीं पाए गए। चुनाव आयोग ने 24 जून को एसआईआर का आदेश दिया था और अगले ही दिन इसे शुरू कर दिया। आयोग ने आदेश में कहा कि उसने पूरे देश में यह प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है और इसकी शुरुआत बिहार से की जा रही है क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में मुफ्त बिजली देने का कैसे हुआ फैसला, PM Modi के सामने नीतीश कुमार ने बताई असली बात

आयोग ने कहा कि संभवतः मृत, स्थानांतरित और लापता मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों और उनके बूथ स्तरीय एजेंटों के साथ साझा की जा रही है ताकि 25 जुलाई से पहले ऐसे प्रत्येक मतदाता की सही स्थिति का पता लगाया जा सके। मतदाताओं और दलों के पास मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने के लिए 1 अगस्त से 1 सितंबर तक का समय होगा। 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के पास इन दावों और आपत्तियों का निपटारा करने के लिए 25 सितंबर तक का समय होगा।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा